फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिप्स कैंसर के होते हैं ये 7 लक्षण, इस तरह करें पहचान

Mon, 06 Aug 2018 04:15 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
lips cancer
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का नाम सुनते ही पीड़ित और उसके घर वाले डर जाते हैं। अक्सर इस बीमारी का अचानक पता चलता है, क्योंकि शरीर पर दिखाई देने वाले इसके लक्षण को हम मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर वक्त रहते इसके लक्षणों के बारे में पता चल जाए तो इसे काबू किया जा सकता है। यह शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है।  आज हम बात करेंगे लिप्स कैंसर के बारे में। इस खतरनाक बीमारी से ग्रसित लोगों को खाने-पीने में बहुत परेशानी होती है। होठों के कैंसर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए इसके लक्षण और उपाय...
विज्ञापन

2 of 4
lips cancer
होठों के कैंसर का उपचार आसान नहीं होता। पीडित व्यक्ति के लिप्स पर घाव बनने लगते हैं। होठों से खून निकलने लगता है। कई बार तो यह घाव मुंह के अंदर की तरफ बढ़ जाता है। ज्यादातर लोगों में यह नीचे के होठ में देखने को मिलता है। आइए जानते हैं लिप्स कैंसर के अन्य लक्षण...
विज्ञापन

3 of 4
wd
-होठों के कैंसर से ग्रसित व्यक्ति के दांत ढीले होने लगते हैं
-होठों में सूजन और दर्द रहना
-होठों से या आस-पास से खून निकलना
-होठों के ऊपर सफेद चकते या लाल रंग के निशान हो जाना
-गले और मुंह में दर्द रहना
-आवाज में बदलाव आ जाना
विज्ञापन

4 of 4
smoking
लिप्स कैंसर होने के कारण
-तम्बाकू और गुटखे का सेवन करने वाले लोगों को होठों का कैंसर होने का खतरा बना रहता है
-ओरल सेक्स से बढ़ता है लिप कैंसर का खतरा
-सूर्य की किरणों में ज्यादा समय तक रहने से भी लिप्स कैंसर हो सकता है
-सिगरेट या हुक्का पीने वालों को भी लिप्स कैंसर होने का खतरा रहता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें