शिल्पा बॉलीवुड की की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो फिटनेस को लेकर बेहद जागरूक रही हैं। शिल्पा का योग से पुराना नाता है। शिल्पा ने योग को ही अपनी फिटनेस का राज बताया है। शिल्पा खुदको फिट रखने के साथ-साथ दूसरों को भी हेल्दी और फिट रहने की टिप्स देती रहती हैं। शिल्पा हर रोज योगा करती हैं, लेकिन सोमवार को कुछ स्पेशल योग करती हैं, जिससे वो पूरे हफ्ते तरोताजा महसूस करती हैं। आइए आपको बताते हैं, सोमवार को कौन सा आसन करती हैं शिल्पा।
एक इंटरव्यू के दौरान जब शिल्पा से आसन के बारे में पूछा गया
एक इंटरव्यू के दौरान जब शिल्पा से सोमवार को करने वाले आसन के बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने बताया इस योग आसन का नाम है 'उक्का पाडा राजकोपोत्साना'। शिल्पा के मुताबिक यह बहुत ही कठिन आसन है। वे कहती हैं कि शुरूआती दिनों में मुझे इसे करने में बहुत दिक्कत आती थी, लेकिन लगातार कोशिश करने के बाद अब मेरे लिए यह बहुत आसान हो गया है। वे कहती हैं कि मैं इसे सिर्फ सोमवार को करती हूं। इस आसन को करने से बैक पेन से राहत मिलती है और शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है। यही नहीं यह आसन शरीर में हो रहे एक्सोटिक पेन को जड़ से खत्म करता है और हिप ज्वाइंट को ओपन रखता है।
vmfjsklm8dcn
- फोटो : instagram
बता दें शिल्पा एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ अच्छी डाइटिशियन और योगा टीचर भी हैं। शिल्पा इन दिनों 'द शिल्पा शेट्टी ' यूट्यूब चैनल के जरिए योगा क्लास और डाइट क्लास देनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही शिल्पा यूट्यूब पर हेल्दी खाना बनाना भी बताती है। शिल्पा बीच-बीच में फेसबुक लाइव भी करती रहती है, जिसमें फटाफट हेल्दी रहने के टिप्स पूछ जा सकते हैं।
खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के ट्रेनर विनोद
- फोटो : instagram
खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के ट्रेनर विनोद ने उनके लाजबाब फिगर के बारे में बताया कि शिल्पा के फिटनेस का राज सिर्फ योग नहीं है,योगा के साथ शिल्पा अपने डाइट का पूरा ध्यान रखती हैं और छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस लेना उनकी आदत नहीं है। शायद यहीं वजह है शिल्पा 43 के उम्र में बेहद फिट दिखाई देती हैं
शिल्पा बिना व्ययाम के एक दिन भी नहीं रहती है्
- फोटो : file photo
शिल्पा बिना व्यायाम के एक दिन भी नहीं रहती है। खाना अपने फिक्स डाइट के अनुसार ही लेती हैं और वे बाहर की चीजों को खाना पसंद नहीं करती हैं। फैमली के साथ टाइम बिताना और शॉपिग पर जाना शिल्पा को बहुत पसंद है, शिल्पा अपने व्यस्त जीवन में भी दोस्तों के साथ समय बिताना नहीं भूलती है।
शिल्पा शेट्टी बाबा रामदेव के साथ भी योगा कर चुकीं हैं।
शिल्पा शेट्टी बाबा रामदेव के साथ भी योगा कर चुकीं हैं। शिल्पा रामेदव से कई बेस्ट टिप्स ली हैं जो अपने रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल करती हैं। शिल्पा का कहना है कि मैं अगर खुद को फिट महसूस करती हूं उसका पूरा क्रेडिट मैं अपने डाइट और योगा को देती हूं। मैं अपने करीबी लोगों को अक्सर योग के सलाह देती रहती हूं। इसके साथ ही उन्हें खुश रहने और हमेशा पॉजिटिव रहने को भी कहती हूं। शिल्पा कहती हैं जिंदगी में तनाव और खुशी के पल आते-जाते रहते हैं, लिहाजा ऐसे अपने मानसिक संतुलन को नहीं खोना चाहिए।
43 वर्षीय शिल्पा शेट्टी आज भी उतनी ग्लैमरस दिखती हैं। शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ रिसेप्शन पार्टी को एंज्वॉय किया। गोल्डन कलर की ड्रेस में शिल्पा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।शिल्पा कहती हैं हमें अपने शरीर में बढ़ रहें फैट को कभी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए
शिल्पा कहती हैं हमें अपने शरीर में बढ़ रहें फैट को कभी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि बाद में यह फैट बढ़कर बड़ी बीमारी बन जाता हैं। नियमित रूप से सही डाइट और योगा करना हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। शिल्पा खुद को फिट रखने के साथ ही बेटे और पति को भी फिट रखती हैं। शिल्पा बाहर का खाना कम पसंद करती हैं, लेकिन शिल्पा को कुकिंग का बहुत शौक है।
रिसेप्शन पार्टी में पति संग नजर आई शिल्पा
- फोटो : instagram
43 साल की शिल्पा इंडस्ट्रियलिस्ट राजकुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं, लेकिन शिल्पा के ग्लैमर के चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक होते रहते हैं। हाल ही में शिल्पा दीपवीर के रिसेप्शन में पति राज कुंद्रा के साथ नजर आईं, जिसमें दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।