फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देंगे नाटी किंग कुलदीप

Mon, 03 Dec 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में बढ़ते नशे को लेकर युवाओं को जागरूक करने के लिए एक नई पहाड़ी गीतों की एलबम निकाली जा रही है। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश सहित बेटी बचाओ सृष्टि सजाओ से संबंधित पहाड़ी गानों से युवाओं सहित अन्य लोगों को जानकारी दी जाएगी। यह बात नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने रविवार को सोलन में अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही।

विज्ञापन


वे शनिवार से सोलन में हैं। उन्होंने ठोडो मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। कुलदीप शर्मा ने बताया कि करीब 18 वर्ष पूर्व वे भी नशे के जाल में फंस गए थे, लेकिन नशे को छोड़कर गायकी क्षेत्र में आने का अपना मन बनाया।

विज्ञापन

आज उन्हें नशा छोड़े 18 वर्ष हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 16 वर्ष की आयु में ही गायकी के क्षेत्र में आ गए थे। जिसमें उन्होंने पहला गाना ऑल इंडिया रेडियो में राजुआ बोलू हेतुआ भाइया गाने से शुरू किया। इसके बाद 1996 में पहली एलबम रूलाके गया सपना निकाली, जोकि की पूरी तरह से फ्लॉप हो गई।

इससे वे कमजोर पडने लगे थे, लेकिन कुछ वर्ष में उन्होंने हिमाचल में पहली बार रिमिक्स नाटी निकालने की ठानी। उन्होंने धमाका नाम से एलबम निकाली। यह हिमाचल में हिट हो गई। फिर एक वर्ष में वे 5 से 6 ऑडियो निकालते रहे। 2003 में उन्होंने पहली विडियो बांठणे चली रे जाती रे जाती निकाली यह विडियो एलबम भी हिमाचल सहित अन्य क्षेत्रों हिट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें