Medically Reviewed by-
डॉ सौरभ अवस्थी
(श्वांस रोग विशेषज्ञ)
ग्रेटर नोएडा
ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों ने दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक महीने की बात करें तो पूरी दुनिया में कोरोना के इस वैरिएंट के कारण संक्रमण के आंकड़ों में तेजी से उछाल देखने को मिला है। भारत में भी कोरोना के इस वैरिेएंट ने तेजी से संक्रमण फैलाया है, पिछले चार दिनों की बात करें तो रोजाना संक्रमण के मामले ढाई लाख से अधिक के आ रहे हैं। देखते ही देखते कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या भी 8 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। अध्ययनों से पता चलता है कि इस वैरिएंट से संक्रमितों में भी कमोबेश उसी तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जैसा कि डेल्टा और अन्य वैरिएंट्स में देखने को मिल रहे थे। हालांकि कुछ रोगियों में ओमिक्रॉन के कारण गले में खरोंच और रात में अधिक पसीना आने जैसी समस्या भी देखने को मिली है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के ज्यादातर संक्रमितों को बुखार के साथ गले में खराश, खांसी, छींक आने और बदन दर्द की समस्या हो रही है। खांसी की समस्या कोरोना के लगभग सभी वैरिएंट्स से संक्रमितों में काफी सामान्य देखी जा रही है। ओमिक्रॉन संक्रमितों को भी इस तरह की दिक्कत हो रही है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि कोरोना संक्रमण के दौरान होने वाली खांसी की समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है?