फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Yoga Day 2025: इन जागरूकता संदेशों के माध्यम से सभी को योग के लिए करें प्रेरित

Sat, 21 Jun 2025 08:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

International Yoga Day 2025 Messages: बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को योग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुछ जागरूकता संदेश भेजें। इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को योग के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
1 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala
 
International Yoga Day 2025 Messages: स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। हालांकि दूषित वायु, ग्लोबल वार्मिंग, बिगड़ा खान-पान और व्यस्त जीवनशैली सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में प्राकृतिक उपायों को अपनाकर विपरीत पर्यावरणीय परिस्थितियों और बिगड़ी जीवनशैली में भी खुद को स्वस्थ और रोगों से बचाव किया जा सकता है। इन प्राकृतिक उपायों में से एक प्रभावी तरीका योग है। योग या ध्यान लगाना स्वास्थ्य को कई प्रकार से लाभ पहुंचा सकता है। इसका असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर होता है। 

योग के इसी महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल एक दिन योग के नाम समर्पित किया जाता है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर योग दिवस की मांग की और इसे वैश्विक स्तर पर सभी की सेहत के लिए एक प्रभावी उपाय बताया। यूएन ने इस मांग को स्वीकृत देते हुए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान किया। इस वर्ष 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 

विदेशियों ने भारत को योग गुरु के रूप में मान्यता दी है, अब जरूरत है भारतीय भी योग के महत्व को समझें और योगाभ्यास को अपने जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को योग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुछ जागरूकता संदेश भेजें। इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को योग के लिए प्रेरित करें।


International Yoga Day 2025: 21 जून को योग दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए इतिहास, महत्व और इस साल की थीम    
विज्ञापन

2 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala

योग शरीर, मन और आत्मा को प्रदान करता है
ऊर्जा, ताकत और सौन्दर्य।


योग दिवस की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

3 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala

योग से शरीर रहता है रोगमुक्त
मानसिकता और बौद्धिक बनती है प्रबल।


योग दिवस की शुभकामनाएं

 
 

4 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala

सुबह हो या शाम 
रोज करें योग
निकट नहीं आएगा
कभी कोई रोग।


योग दिवस की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

5 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala

रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत
तो नियमित योगाभ्यास की डालें आदत।


योग दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala

नहीं होती है उनको कोई बीमारी
जो योगाभ्यास की करते हैं समझदारी।


योग दिवस की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें