शरीर के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हार्मोन्स का संतुलित रहना बेहद आवश्यक माना जाता है। हार्मोन हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने, मेटाबॉलिज्म, मनोदशा औऱ पाचन को ठीक रखने के साथ, शरीर के विकास और प्रजनन कार्यों को व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जीवनशैली की खराब आदतों और खान-पान ठीक न होने के कारण ज्यादातर लोग हार्मोन्स के असंतुलन के शिकार हो जाते हैं। हार्मोन्स में असंतुलन मोटापा, पीसीओएस और थायरॉयड जैसे विकारों का कारण बन सकता है।
हार्मोन्स के इस असंतुलन को ठीक करने के लिए कई तरह के उपचार उपलब्ध हैं, हालांकि यह काफी महंगे हो सकते हैं। इसीलिए आइए इस लेख में ऐसे कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनके माध्यम से शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन को ठीक करने में मदद मिल सकती है। यह योगासन शरीर की आंतरिक और बाहरी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक कर सकते है।