कोरोना के इस दौर में हम सभी लोग लगातार शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। षौष्टिक आहार से लेकर विटामिन्स के सेवन तक, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के उपायों को प्रयोग में लाया जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इम्युनिटी को बढ़ावा देना एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें कि आपको लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। इसके लिए योग का नियमित रूप से अभ्यास करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को तो लाभ मिलता ही है, साथ ही यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में भी मददगार हो सकता है।
योग विशेषज्ञों के मुताबिक जीवन में योग को शामिल करके न सिर्फ कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है साथ ही यह आपके कौशल और शारीरिक क्षमता में सुधार करने में भी सहायक है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका अभ्यास करके आप प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के साथ कई तरह की बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं।