तेजी से दौड़ती-भागती इस दुनिया में तनाव और चिंता की समस्या होना काफी सामान्य है, हालांकि लंबे समय तक ऐसी स्थिति अवसाद यानि की डिप्रेशन का कारण बन सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनियाभर में सभी उम्र के 30 करोड़ से अधिक लोग अवसाद से पीड़ित हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि जीवनशैली में कुछ साधारण बदलाव जैसे योग, ध्यान और खाने की बेहतर आदतें इस गंभीर समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकती हैं।
डिप्रेशन की स्थिति में लोगों के लिए सामान्य जीवन के कार्य करने में कठिनाई होने लगती है, किसी भी जगह पर मन नहीं लगता और कुछ गंभीर स्थितियों में यह आत्महत्या की भावन को भी बढ़ा सकती है। वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि योग, अवसाद से ग्रस्त लोगों के लक्षणों को कम करने के साथ उन्हीं खुशी देने में सहायक हो सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं।