फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए रोजाना करें योग, बस इन आसनों से करें शुरूआत

Sun, 15 Mar 2020 11:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Pixabay
स्वस्थ रहने के लिए अगर आप भी योग की शुरूआत करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले ये प्रश्न दिमाग में आता है कि कहां से शुरू करें। क्योंकि हर बार योगा टीचर के पास जाना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में कुछ सरल योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। इनकी मदद से आप एक स्वस्थ जीवनशैली को अपना सकते हैं। तो चलिए जानें कौन से आसन योग की शुरूआत करने के लिए सही होंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
बालासन
सबसे आसान योग बालासन है। जिसे करने से दिमाग तो शांत होता ही है साथ ही कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। हिप्स, घुटने, एड़ी के साथ ही कंधे और गर्दन के दर्द में राहत मिलती है। हांलाकि इस बात का ध्यान रखे कि अगर किसी को घुटने या एड़ी में चोट लगी हो या कोई और समस्या हो तो इस आसन को करने से बचना चाहिए।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
अधोमुख श्वानासन
इस आसन को करने से बांहों के साथ ही कंधे और पीठ को मजबूती मिलती है। इसकी मदद से भी कमर दर्द में राहत मिलती है। हांलाकि अगर किसी के कलाइयों में तकलीफ है या गर्भावस्था है तो उसे भी इस आसन को नहीं करना चाहिए।

 

4 of 5
- फोटो : social media
वशिष्ठासन या प्लैंक
ज्यादातर इस आसन को पेट की चर्बी और मोटापा कम करने के लिए किया जाता है। अगर आप योग की शुरूआत मोटापे को कम करने के लिए कर रहे हैं तो ये आसन सबसे बढ़िया है। इस आसन को करते समय कमर और गर्दन का खास ख्याल रखें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
भुजंगासन की मदद से कमर में लचीलेपन को बढ़ाया जा सकता है। हांलाकि अगर किसी को आर्थराइटिस हो या कमर के निचले हिस्से में चोट हो तो उसे भुजंगासन नहीं करना चाहिए। इसे करते समय नाभी के ऊपर के हिस्से को जमीन से ऊपर उठाने की कोशिश करनी चाहिए लेकिन अपने हांथों में खिंचाव नहीं लाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें