अनुलोम विलोम प्राणायाम के लाभ
- फोटो : Istock
अनुलोम विलोम का अभ्यास
अनुलोम विलोम प्राणायाम का वर्षों से अभ्यास किया जाता रहा है। सांस लेने की यह वैकल्पिक अभ्यास विधि, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। एकाग्रता, ध्यान और तनाव-चिंता से राहत दिलाने आदि में इस अभ्यास को काफी कारगर माना जाता रहा है। मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी अनुलोम विलोम प्राणायाम आपके लिए लाभकारी हो सकता है। मस्तिष्क, श्वसन और हृदय स्वास्थ्य में सुधार के लिए इस प्राणायाम अभ्यास को बेहतर माना जाता है।