Yoga Poses To Reduce Stress: व्यस्त जीवन शैली, सामाजिक दबाव और परिवार की मांगों की पूर्ति के प्रयास के परिणामस्वरूप अधिकतर लोगों को मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद महसूस होने लगता है। इसके अलावा अकेलापन और उदासी भी मूड स्विंग का कारण बन सकता है। अनियमित खानपान, नियमित व्यायाम की कमी, अनिद्रा की समस्या के कारण मस्तिष्क थकान महसूस करने लगता है। इस कारण तनाव व चिंता बढ़ जाती हैं और अवसाद की समस्या हो सकती है। स्ट्रेस कम करने के लिए कुछ उपायों को अपना सकते हैं।
नियमित व्यायाम, स्वस्थ खान-पान और पर्याप्त आराम मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए कुछ कारगर उपायों में से एक योगाभ्यास है। नियमित योगासनों के अभ्यास मन और मस्तिष्क शांत रहता है। कुछ योग हैं, जिनका अभ्यास रोजाना 10 मिनट करने से मानसिक विकार, तनाव, चिंता और मूड स्विंग को ठीक किया जा सकता है।