दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में भारत के व्यवसायी मुकेश अंबानी का नाम शामिल है। मुकेश अंबानी देश के सबसे रईस शख्स हैं। भारत में अमीरी का दूसरा नाम ही अम्बानी अडानी होता है। ऐसे में मुकेश अंबानी और उनके परिवार की लग्जरी लाइफ पर हर किसी की नजर रहती है। उनके रहन सहन, बंगला, गाड़ी आदि के बारे में हर कोई जानना चाहता है। मुकेश अंबानी के घर पर शादी हो या पत्नी और बेटी ने कोई स्टाइलिश कीमती ड्रेस पहननी हो, ये सब चर्चा में रहता है। उनकी अमीरी की झलक परिवार के रहन सहन के तरीके में झलकती है। अब बात मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की ही ले लीजिए, एक रिपोर्ट के मुताबिक नीता अंबानी दुनिया का सबसे महंगा पानी पीती हैं। इस पानी के एक घूंट की कीमत लाखों में हैं। नीता अंबानी की पानी पीते जो फोटो वायरल हुई है, वो फेक है लेकिन उस पानी की कीमत असली है, जानते हैं कि दुनिया के सबसे कीमती पानी में क्या खास हैं?