फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: ये चार तरीके अपनाएंगे तो कभी नहीं होगी स्मार्टफोन स्लो चलने की समस्या, जान लीजिए

Wed, 29 Sep 2021 08:22 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आजकल स्मार्टफोन का जमाना है। लगभग हर किसी के हाथ में किसी न किसी कंपनी का स्मार्टफोन रहता ही है। चूंकि स्मार्टफोन महंगे होते हैं तो जाहिर है कि लोग बार-बार तो नया फोन खरीदने नहीं जाएंगे, इसलिए आपके पास जो स्मार्टफोन है, उसे अच्छे से चलाएं और कुछ बातों का ध्यान रखें कि आपका फोन सही तरह से चले। हालांकि आमतौर पर जैसे-जैसे स्मार्टफोन पुराने होते जाते हैं, वो स्लो भी हो जाते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को स्लो होने से बचा सकते हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट भी इन टिप्स में शामिल है। दरअसल, कंपनी जब ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट्स जारी करती है तो हम बिना सोचे समझे अपने फोन को अपडेट कर देते हैं। अब इसका नुकसान ये है कि इससे आपके फोन के परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। हो सकता है आपके फोन का हार्डवेयर उस अपडेट के लिए तैयार नहीं हो। लेकिन जब आपने अपडेट कर दिया तो हो सकता है कि इससे आपका फोन स्लो चलने लगे। इसलिए नया अपडेट आने के बाद यह जरूरी है कि आप पहले उसके बारे में रिव्यू पढ़ लें कि आपका फोन उस अपडेट के लिए तैयार है या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सॉफ्टवेयर अपडेट की तरह ऐप अपडेट भी आपके फोन को स्लो कर सकता है। अगर आपके फोन में बहुत सारे ऐप हैं और आप उन्हें लगातार अपडेट करते रहते हैं तो पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि वह अपडेट आपके फोन के मुताबिक है या नहीं, क्योंकि बार-बार ऐप अपडेट करने से न सिर्फ फोन की मेमोरी पर असर पड़ता है, बल्कि फोन स्लो भी चलने लगता है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कई लोगों की यह आदत होती है कि वो अपने फोन में कोई ऐप इंस्टॉल करते हैं और फिर कुछ देर के बाद उसे अनइंस्टॉल कर देते हैं। ऐसा करके आप ऐप को तो अनइंस्टॉल कर देते हैं, लेकिन वह पूरी तरह से आपके फोन से जाता नहीं है। उसके कुछ अंश किसी फोल्डर या फाइल में रह ही जाते हैं और फिर वो स्पेस घेरने लगते हैं और फोन की स्पीड स्लो कर देते हैं। इसलिए बिना सोचे समझे कोई भी ऐप इंस्टॉल न करें। बेहतर होगा कि अपने फोन में उन्हीं ऐप को रखें, जिसका इस्तेमाल आप रेगुलर करते हैं, बाकी ऐप्स को हटा दें। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कभी-कभी फोन में जरूरत से ज्यादा डेटा हो जाता है, तो भी फोन की स्पीड स्लो हो जाती है। इसलिए महीने-दो महीने में एक बार बैकअप लेकर फोन के डेटा को खाली जरूरत करते रहें। अगर संभव हो तो कभी-कभी फैक्ट्री रीसेट ही कर लें। इससे फोन के स्लो चलने की समस्या नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें