फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: दवाओं को खरीदते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो उठानी पड़ सकती हैं बड़ी दिक्कतें

Tue, 28 Sep 2021 06:26 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अक्सर हम भारतीय दवाइयों को खरीदते वक्त कुछ जरूरी चीजों का ध्यान नहीं रखते। इन्हें खरीदते वक्त हम ज्यादातर या तो उसके प्राइस को देखते हैं या फिर उसके एक्सपायरी डेट को। आपको बता दें कि दवाइयों के पैकेट पर ऐसे कई निशान होते हैं, जिनका ध्यान रखा जाना काफी जरूरी है। इन निशानों के कई गहरे अर्थ होते हैं। दवाइयों के पैकेट पर बने इन निशानों से दवा की उपयोगिता और उसके बारे में काफी कुछ पता चलता है। ये निशान हमको इस बात की भी जानकारी देते हैं कि दवा नशीली है या नहीं, या दवा को किसी विशेष प्रकार के उपयोग के लिए बनाया गया है। ऐसे में दवाइयों को खरीदते वक्त इन निशानों पर जरूर गौर करना चाहिए, जिन्हें शायद ही हम लोग करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन निशानों और उनके क्या मतलब होते हैं उस बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं -  
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोोशल मीडिया
आप जिस दवा को खरीदने जा रहे हैं, अगर उस पर रेड लाइन का निशान बन रहा तो आपको उसे नहीं खरीदना चाहिए। दवा के पैकेट पर बने इस रेड लाइन का मतलब होता है कि आप उसी स्थिति में इसे खरीद सकते हैं, जब किसी डॉक्टर ने इसकी सलाह आपको दी हो। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
डॉक्टरों की बिना सलाह पर इन दवाओं को लेना आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। अक्सर एंटीबायोटिक से जुड़ी दवाइयों के पैकेट पर ये रेड लाइन देखने को मिलती है। इन दवाओं को डॉक्टर के परामर्श के बाद ही खरीदा जाना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर दवाई के पैकेट पर Rx लिखा है तो उस दवा को भी डॉक्टर की सलाह पर ही खरीदना चाहिए। वहीं जिन दवाइयों के पैकेट पर NRx लिखा होता है। उन्हें सिर्फ लाइसेंस प्राप्त डॉक्टर ही अपने मरीजों को दे सकते हैं। इस दवा को कोई भी सामान्य डॉक्टर नहीं बेच सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
अगर किसी दवा के पैकेट पर XRx लिखा हुआ है तो समझ लीजिए कि वह दवा काफी रेयर है। ये दवाएं मेडिकल स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं होती हैं। हां अगर इन दवाइयों को अगर कोई मेडिकल स्टोर बेच रहा है, तो फौरन सावधान हो जाइए। इन्हें आपको भूल कर भी वहां से नहीं खरीदना चाहिए। इन दवाओं को केवल डॉक्टर्स ही बेच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें