राजनीति कहीं की भी हो, लेकिन लोगो का उसमें ध्यान हमेशा ही लगा रहता है, लेकिन बात जब पश्चिम बंगाल की राजनीति की होती है तो लोगों की रूचि थोड़ा ज्यादा बड़ जाती है और इसकी वजह है वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। ममता को राज्य के लोग प्यार से दीदी करके बुलाते हैं। पिछले दस साल से सूबे की सत्ता पर काबिज होने के बाद इसी साल तीसरी बार ममता बनर्जी ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए राज्य की कमान बतौर मुख्यमंत्री के रूप में संभाली। दीदी और बंगाल की सियासत हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। भले ही लोग पश्चिम बंगाल की सियासत को बेहद करीब से जानते हों, लेकिन अब भी ज्यादातर लोग ममता बनर्जी की लाइफस्टाइल के बारे में नही जानते हैं। ऐसे में अगर आप ममता बनर्जी की पढ़ाई के बारे में और उनकी आम जिदगी के बारे में जानना चाहते हैं? तो आपके लिए ये जगह बिल्कुल सही है। तो चलिए आज हम आपको दीदी के बारे में कई खास बातें बताते है।