फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय तक जवां दिखने के लिए इस तरह करें फिटकरी का प्रयोग और भी हैं फायदे

Thu, 07 Jan 2021 05:42 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फिटकरी का कोई जोड़ नहीं है - फोटो : social media

किसी पारदर्शी पत्थर जैसी दिखने वाली फिटकरी दिखने में तो बेहद सामान्य होती है लेकिन गुणों की जब बात आती है तो फिटकरी का कोई जोड़ नहीं है। पानी साफ करना हो या चेहरे के मुंहासों से निजात पानी हो, फिटकरी बेहद उपयोग साबित होती है। यही वजह है कि भारतीय घरों में फिटकरी हमेशा मौजूद होती है। साथ ही कई सारी शारीरिक समस्याओं का घरेलू उपाय है फिटकरी। अगली स्लाइड्स से जानिए फिटकरी का उपयोग करने से किन-किन समस्याओं में मिलती है राहत। 

विज्ञापन

2 of 5
सीधा फिटकरी को चेहरे पर घूमा सकते हैं - फोटो : Social media

झुर्रियां और बढ़ती उम्र के प्रभाव को करे कम
फिटकरी का यह गुण है कि वह त्वचा में कसाव लाती है, साथ ही रूखी, बेजान और लटकी त्वचा को ठीक करने का कार्य करती है। फिटकरी के इसी गुण के कारण कई सारी ब्यूटी क्रीम में भी इसका उपयोग होता है। चेहरे पर फिटकरी लगाने से झुर्रियों में कमी आती है और साथ ही बढ़ती उम्र का प्रभाव भी कम होता है। बिना कोई पेस्ट बनाए भी आप सीधा फिटकरी को चेहरे पर घूमा सकते हैं। ऐसा करने से चेहरे एकदम स्वस्थ होने लगता है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिटकरी का उपयोग करना शुरू कर दें - फोटो : social media

मुंह की बदबू
मुंह में से यदि बहुत बदबू आती है। कोई आपसे बात करना पसंद नहीं करता है तो आज ही फिटकरी का उपयोग करना शुरू कर दें। फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से दांतों पर जमा प्लाक मिट जाता है। साथ ही यह लार में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को भी खत्म करने में सहायता करता है। लेकिन इसके पानी को पीना नहीं चाहिए। ऐसा करने से हानि भी पहुंच सकती है।

4 of 5
बालों के लिए फिटकरी को बहुत उपयोगी माना गया है - फोटो : pixabay

जुओं का उपचार
फिटकरी से जुओं की समस्या दूर होती है। बालों के लिए फिटकरी को बहुत उपयोगी माना गया है। जुओं की समस्या के लिए फिटकरी का पेस्ट बनाकर उसे स्काल्प पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से बालों से जुओं का नामो- निशान मिट जाता है। स्काल्प एकदम साफ होने लगती है और साफ स्काल्प पर जुएं नहीं आती है। कई लोग फिटकरी के पानी से भी बालों को धोते हैं लेकिन हर किसी को यह उपाय जम नहीं पाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं - फोटो : social media
तन की दुर्गंध
फिटकरी के उपयोग से आसानी से तन की दुर्गंध को मिटाया जा सकता है। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिस वजह से तन की दुर्गंंध को पैदा करने वाले जीवाणुओं को मिटा दिया जाता है। यही वजह है कि डियोड्रेंट बनाने वाली कंपनियां भी इसका उपयोग करती हैं। नहाने के पानी में फिटकरी मिलाने से भी इस समस्या से निजात मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें