सुपर पावर अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। ऐसे में जो शख्स यहां की सत्ता पर काबिज होता है, वो भी बेहद खास ही होता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की। अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से बतौर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में जो बाइडेन न सिर्फ खडे हुए, बल्कि वे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति भी बने। साल 1942 में पेन्सिलवेनिया राज्य के स्क्रैंटन में जन्मे जो बाइडेन आज हर तरह से संपन्न हैं। वे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति तो हैं ही। साथ ही वे अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। लोग जो बाइडेन के बारे में कई बातें जानना चाहते हैं, जिसमें से एक उनकी लाइफस्टाइल भी है। तो चलिए बिना देर किए आपको जो बाइडेन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में जो बाइडेन के बारे में जान सकते हैं...