अंकिता लोखंडे के घर की तस्वीरें
- फोटो : Instagram
घर की थीम क्लासिक ऑल व्हाइट है, जहां दीवारों से लेकर फर्नीचर तक सफेद रंग के हैं। सजावट के लिए लगी झूमर, लाइट्स भी सफेद रंग की हैं। पर्दे और वॉल हैंगिंग में भी सफेद रंग का टच दिया गया है। अंकिता के घर का लिविंग एरिया काफी बड़ा है, जिसमें सफेद रंग का बड़ा सा सोफा सेट रखा है। लिविंग रूम को प्राकृतिकता से जोड़ने के लिए बड़े-बड़े कई पौधे सजाएं गए हैं जो सफेद पर हरे रंग के कारण सुंदरता को बढ़ा रहे हैं।