फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Birthday: 74 की उम्र में भी कैसे इतने फिट रहते हैं पीएम मोदी ? जानें उनकी फिटनेस का राज

Tue, 17 Sep 2024 09:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज जब देश के प्रधानमंत्री अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का फिटनेस मंत्र क्या है ?  
विज्ञापन
1 of 6
74 की उम्र में भी कैसे इतने फिट रहते हैं पीएम मोदी ? - फोटो : अमर उजाला
PM Modi Birthday: वैश्विक स्तर पर भारत को एक अलग पहचान दिलाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। काम के प्रति उनकी लगन को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। इस उम्र में भी वो युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

अगर चुनावों के समय की बात करें तो इस उम्र में भी उन्होंने इस साल भी बिना थके न सिर्फ अनगिनत रैलियां कीं, बल्कि उत्साह से भर देने वाले भाषण भी दिए। इसी का नतीजा है कि वो लगातार तीसरी बार बतौर के प्रधानमंत्री चुने गए।

पीएम मोदी  दिनभर का शेड्यूल काफी व्यस्त होता है, इसके बावजूद भी वो अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखते हैं। यही कारण है कि वह 74 की उम्र में भी काफी चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। इस उम्र में भी वो युवाओं को टक्कर देने का दम रखते हैं। आज जब देश के प्रधानमंत्री अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का फिटनेस मंत्र क्या है ?  
विज्ञापन

2 of 6
74 की उम्र में भी कैसे इतने फिट रहते हैं पीएम मोदी ? - फोटो : एजेंसी
ये है दिनचर्या

देश के प्रधानमंत्री ने खुद कई बार इस बात का जिक्र किया है कि वो रोजाना सुबह 4 या 5 बजे जग जाते हैं। 24 घंटे में सिर्फ तीन से चार घंटे सोकर भी वो अपनी नींद पूरी कर लेते हैं और बाकि समय वो पूरी लगन से काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
74 की उम्र में भी कैसे इतने फिट रहते हैं पीएम मोदी ? - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
योग से करते हैं दिन की शुरुआत

पीएम मोदी को आपने अक्सर योग करने के लिए लोगों को प्रेरित करते देखा और सुना होगा। वो वैश्विक स्तर पर योग के बारे में जागरूकता फैलाते देखे जाते हैं। लोगों को प्रेरणा देने के साथ-साथ वो खुद अपने दिन की शुरुआत भी योग के साथ करते हैं। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम उनकी रोजाना की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। वो खुद भी योगाभ्यास की अच्छी जानकारी रखते हैं। 

4 of 6
74 की उम्र में भी कैसे इतने फिट रहते हैं पीएम मोदी ? - फोटो : एएनआई
ये है डाइट चार्ट

बात करें पीएम मोदी की डाइट की तो वो कभी भी उल्टा-सीधा खाना नहीं खाते। अपने खानपान को लेकर वो हमेशा ही काफी सख्ती बरतते देखे जाते हैं। बात करें उनके पसंदीदा खाने की तो खिचड़ी और गुजराती भोजन उन्हें काफी प्रिय है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
74 की उम्र में भी कैसे इतने फिट रहते हैं पीएम मोदी ? - फोटो : एक्स/बीजेपी फॉर इंडिया
पीएम मोदी हमेशा संतुलित आहार लेना पसंद करते हैं। ताजे फलों के साथ-साथ अंकुरित अनाज उनके खाने का अहम हिस्सा होता है। इसके साथ ही वो दही का सेवन करना भी काफी पसंद करते हैं, क्योंकि दही सेहत के लिए काफी लाभदायक रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
74 की उम्र में भी कैसे इतने फिट रहते हैं पीएम मोदी ? - फोटो : एक्स @narendramodi
पीते हैं गुनगुना पानी

मौसम चाहे सर्दी का हो या फिर गर्मी का, पीएम मोदी हमेशा ही गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया था, कि पाचन क्रिया को सही रखने के लिए वो 12 महीने गुनगुना पानी ही पीते हैं। इससे भाषण और रैलियों के समय उनकी आवाज सही रहती है और उनके गले को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें