फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह का पावन मौका आज, इन सुंदर संदेशों को भेज करीबियों को दें शुभकामनाएं

Thu, 23 Nov 2023 09:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी तुलसी विवाह की पूजा करते हैं तो दिन की शुरुआत अपने परिवार, रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजकर करें।
विज्ञापन
1 of 5
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Tulsi Vivah 2023 Wishes: इस वर्ष देवउठनी एकादशी 23 नवंबर 2023 को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस पावन दिन पर भगवान विष्णु के विग्रह स्वरूप शालिग्राम जी और माता तुलसी का विवाह होता है। माना जाता है कि भगवान श्री हरि चार माह की योग निद्रा के बाद देव उठनी एकादशी को जाग्रत होते हैं। इस कारण इस तिथि को देवउठनी कहा जाता है।

भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह सभी रीति रिवाजों के साथ हुआ था। इस तिथि के बाद से सभी शुभ और मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं। कई हिंदू परिवारों में आज के दिन तुलसी पूजा होती है। तुलसी के पौधे को नए वस्त्र अर्पित करके सुहाग का सामान रखा जाता है और उनका विवाह कराया जाता है। अगर आप भी तुलसी विवाह की पूजा करते हैं तो दिन की शुरुआत अपने परिवार, रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजकर करें।
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
गन्ने का मंडप सजाएंगे
विष्णु-तुलसी का विवाह रचाएंगे।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

4 of 5
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
जिस घर के आंगन में हो तुलसी
वो घर स्वर्ग समान है।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
दीवारों पर दीयों की माला होगी
सबसे सुंदर विवाह की सजावट होगी
हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी
जब मां तुलसी और विष्णु का विवाह होगा।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें