आज के मौजूदा समय में लोग धरती ही नहीं चांद पर भी जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। यही नहीं, कुछ अमीर लोगों ने तो चांद पर जमीन खरीद भी ली है। हालांकि, साल 1967 ई में एक कानून बनाया गया था, जिसके तरह चांद पर जमीन खरीदना और बेचना गैरकानूनी है। इस पर भारत समेत कुल 104 देशों ने सहमित जताई थी। हालांकि, फिर भी लोग चांद पर जमीन खरीदना चाहते हैं। वहीं, अगर आपके मन में भी इस तरह के ख्याल हैं, तो आपको एक बार तो मूनलैंड जरूर जाना चाहिए, क्योंकि यहां की सैर करना चांद पर जाने से कम नहीं माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इस जगह के बारे में।