फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day 2021: भारत को पर्यटन से कितना होता है लाभ? आसान शब्दों में यहां समझिए सबकुछ

Mon, 27 Sep 2021 02:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्व पर्यटन दिवस 2021: भारत को पर्यटन से कितना लाभ होता है - फोटो : istock
पर्यटन की बात की जाए, तो लोग इससे समझते हैं घूमना-फिरना, नई-नई जगहों पर जाना, एक यात्रा करना आदि। लेकिन पर्यटन और भी कई काम करता है, जैसे ये लोगों को रोजगार देने का काम करता है। दुनिया के लगभग सभी देशों में लोग घूमने जाते हैं, जिससे कई लोग सीधे रूप में जुड़े होते हैं और इसी से होने वाली कमाई से उनका घर चलता है। बात भारत की ही करें, तो यहां हिल स्टेशन से लेकर पुराने किलों तक ऐतिहासिक विरासत समाई हुई है, जिसे देखने और बेहद करीब से जानने के लिए हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत को पर्यटन से कितना लाभ होता है? शायद नहीं, तो चलिए इसको जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विश्व पर्यटन दिवस 2021: भारत को पर्यटन से कितना लाभ होता है - फोटो : istock
क्या-क्या है भारत में घूमने के लिए?
  • भारत देश में गौरवशाली इतिहास, ऐतिहासिक स्थल, प्राचीन जगह, हिल स्टेशन, पहाड़ों की सुंदरता और कारीगरी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जहां हमारे देश में सात अजूबों में शामिल ताजमहल है, तो वहीं, देश की शान और मान बढ़ाता इंडिया गेट भी है। हर साल भारी संख्या में देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक यहां पहुंचते हैं और अपने साथ कई यादें लेकर लौटते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विश्व पर्यटन दिवस 2021: भारत को पर्यटन से कितना लाभ होता है - फोटो : istock
कैसे होता है लाभ?
  • जब आप कहीं घूमने जाते हैं, तो कई तरह से लोगों को रोजगार मिलता है। जैसे- आपने बस का टिकट लिया, गाड़ी में पेट्रोल भराया, जहां जा रहे हैं वहां के लिए होटल बुक किया, वहां खाना खाया, घूमने वाली जगहों पर जाने के लिए टिकट खरीदा और वहां से खरीदारी भी की। मतलब आपने कई तरह की सेवाएं पैसा खर्च करके ली और ये पैसा उन लोगों तक पहुंचा, जो इन कामों से जुड़े हुए हैं।

4 of 5
विश्व पर्यटन दिवस 2021: भारत को पर्यटन से कितना लाभ होता है - फोटो : istock
वहीं, जब इन पर्यटन स्थलों पर सामान बेचने वाले, टैक्सी चलाने वाले, घोडे़ की सवारी कराने वाले, दुकान-स्टॉल लगाने वाले, टूरिस्ट गाइड आदि तरह के लोगों के पास पैसा आता है, तो इससे उनका घर चलता है और ये उनका रोजगार होता है, जैसे आप कोई अपना बिजनेस या नौकरी करते हैं। दूसरी तरफ सरकार को टैक्स के रूप में पर्यटन का पैसा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व पर्यटन दिवस 2021: भारत को पर्यटन से कितना लाभ होता है - फोटो : pixabay
भारत को पर्यटन से कितना होता है लाभ?
  • अगर कहा जाए कि भारत की अर्थव्यवस्था में पर्यटन अहम भूमिका निभाता है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। उत्तराखंड, हिमाचल जैसे राज्यों में तो पर्यटन पर काफी कुछ निर्भर करता है। हर साल हमारे देश के राजस्व में पर्यटन से काफी धन पहुंचता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें