फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से गोवा जाने के लिए शीशे की छत वाली ट्रेन में कराएं बुकिंग, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे ऐसा सफर

Sun, 14 Jul 2019 12:04 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
glass roof train - फोटो : twitter
मुंंबई से गोवा जाने के लिए ज्यादातर लोग फ्लाइट से सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन इसके लिए आप इस रास्ते पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस से जाकर भी अपनी ट्रिप को खास बना सकते हैं। इस ट्रेन में शीशे की छत वाले कोच आपके ट्रिप को रोमांचक और हमेशा के लिए यादगार बना देंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
glass roof train - फोटो : Twitter
मुंबई से गोवा इस ट्रेन से सफर करने पर आपको वेस्टर्न घाट की हरियाली और कोंकण के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। ट्रेन की खिड़कियों के साथ शीशे की छत से इन नजारों को आप साफ देख पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
best train routes - फोटो : irctc
कोंकण के खूबसूरत टनल से जब ट्रेन गुजरती है तो वहां के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे। ट्रेन में कब आपका सफर शुरू होगा और कब खत्म हो जाएगा आपको मालूम भी नहीं चलेगा।

4 of 5
- फोटो : Pixabay
शीशे की छत वाली यह ट्रेन मुंबई के दादर से चलती है और गोवा के मडगांव तक जाती है। इस ट्रेन की खिड़कियों का साइज सामान्य ट्रेन की खिड़कियों से बड़ा है। सफर के दौरान का एक्सपीरियंस आपको हमेशा याद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
goa
ट्रेन के कोच में आपके लिए और भी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें आपको 12 एलसीडी टीवी और एक फ्रीज, ओवन, जूसर और ग्राइंडर की सुविधा दी गई है। इस कोच की कुर्सियां 360 डिग्री तक रोटेट होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें