जलप्रपात
- फोटो : pixabay
विंडम वाटरफॉल
मिर्जापुर जिले में बहुत ही खूबसूरत झरने और नदियां हैं। विंडम वाटरफॉल जिसे व्यंधाम जलप्रपात भी कहते हैं, यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पिकनिक मनाने के लिए लोग जाते हैं। चट्टानों से बहती नदियां और खूबसूरत जलप्रपात आपको मग्न मुग्ध कर देगा। इसके अलावा जिले में सिद्धनाथ की दरी नाम की जगह भी है, यहां भी बहुत सुंदर झरना बहता है। इन दोनों झरनों के दृश्य देखने के बाद आप उत्तर या दक्षिण भारत के झरने भूल जाएंगे।