फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पास की तीन खूबसूरत जगहें, महज 2500 रुपये में शानदार रहेगी ट्रिप

Mon, 16 Dec 2019 09:07 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Travel Destination - फोटो : Pixabay
क्रिसमस और नए साल का जश्न शुरू होने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे समय में घूमने का शौक कौन नहीं रखता, लेकिन होता ये है कि आपके इस शौक में आपका बजट आड़े आता है। बजट की चिंता छोड़िए, क्योंकि हम बता रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप दो लोग केवल पांच हजार रूपये में आसानी से घूम सकते हैं। यानी कि एक व्यक्ति का खर्च पड़ेगा महज 2500 रुपये।
 
विज्ञापन

2 of 5
kasauli
कसौली
दिल्ली से कसौली जाने के लिए कालका तक की ट्रेन लें और वहां से आगे जाने के लिए बहुत सी टैक्सी चलती हैं । जो आपको महज 1500 से 1600 रूपये में कसौली पहुंचा देगी। साथ ही यहां पर आपको होटल भी बिल्कुल बजट में मिल जाएंगे यानी की महज एक हजार रूपये में। तो जब इतने कम खर्चे पर इतनी खूबसूरत जगह देखने का मौका मिले तो कौन नहीं जाना चाहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
ब्लैक नेक्ड क्रेन और हंगुल(फाइल फोटो)
बिनसार
दिल्ली का सबसे अच्छा वीकेंड गेटअवे, मात्र 300 किलोमीटर दूर और 9 घंटे तक का सफर है। यहां आने के लिए काठगोदाम तक के लिए ट्रेन लीजिए और आगे आपको लोकल बस मिल जाएंगी। यह अपने प्राणी उद्यान के लिए जानी जाती है और यहां कई जंगली जानवर आपको मिल सकते हैं।
 

4 of 5
lansdowne
लैंसडाउन
दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर इस जगह के लिए आप कोटद्वार तक बस ले सकते हैं और वहां से यह मात्र 50 किलोमीटर रह जाती है। यहां के खुबसूरत नजारों को देखने के लिए ना ही बहुत दूरी है और ना ही बहुत खर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
travel - फोटो : Pixabay
इन जगहों पर जाना आपके लिए किफायती होगा। आम दिनों की भागदौड़ के बाद यहां जाकर जब आप लौटेंगे तो खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। तो देर किस बात की? बनाइए प्लान और घूम आइए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें