Travel in Forest
- फोटो : Pixabay
प्रकृति प्रेमी थोड़ी लंबी छुट्टी लेकर आएं
प्रकृति के बीच रचने-बसने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए थोड़ा लंबा समय निकालकर मुन्नार आना चाहिए। सुंदर नजारे, प्रकृति का सानिध्य, झरने, पहाड़, मौसम, पक्षियों का कलरव, शाम, सुबह और गुनगुनी धूप से सजी दोपहर यहां की सुंदर और सुखद स्मृतियों के रूप में होती हैं। यहां आप वोटिंग, गोल्फ, का मजा भी ले सकते हैं। इको पॉइंट, देवीकुलम का सुंदर प्राकृतिक नजारा, मुट्टूपेटी जैसी जगहें आपको खूब पसंद आएंगी।