कोरोना के लंबे ब्रेक के बाद अब लोग फिर से अपने-अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। जहां एक तरफ लोग अपने काम पर वापिस लौट रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग घूमने के लिए भी घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में लोग भारत की कई जगहों पर घूमने आ रहे हैं, और भारत से बाहर भी जा रहे हैं। बात भारत की करें, तो यहां काफी ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हालांकि, लोग अपनी पसंद के हिसाब से भी घूमने का प्लान करते हैं। लेकिन अगर आप सच में एक शानदार जगह घूमना चाहते हैं, तो आप आगरा जा सकते हैं क्योंकि यहां सिर्फ ताजमहल ही नहीं, बल्कि कई ऐसी घूमने की जगह हैं जो आपको काफी पसंद आ सकती हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते है। तो चलिए जानते हैं आगरा में आप ताजमहल के अलावा और किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।