भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कोई अपने दोस्तों संग घूमना पसंद करता है, तो कोई अपने पार्टनर संग ट्रिप पर जाता है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से काफी समय से लोग कहीं घूमने नहीं जा पाए। हालाांकि, अब ज्यादातर राज्य अनलॉक की तरफ बढ़ चुके हैं और धीरे-धीरे ही सही लेकिन पाबंदियो में ढील दी जा रही है। ऐसे में लोग फिर से घूमने का प्लान बना रहे हैं। लोग हिमाचाल प्रदेश में स्थित शिमला में भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। शिमला काफी प्यारी और खूबसूरत जगह है। यहां का वातावरण काफी ठंडा रहता है और यहां घूमने के लिए भी काफी जगह हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार शिमला जा रहे हैं, तो कुछ जगह हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।