घूमना आखिर कौन पसंद नहीं करता? कोई अपने दोस्तों संग तो कोई अपने पार्टनर संग घूमने के लिए जाता है। भारत में जितने भी पर्यटन स्थल हैं, वहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। हालांकि, कोरोना काल की वजह से पर्यटक कहीं नहीं जा पाए और उन्हें बाकी लोगों की तरह ही अपने घर पर रहना पड़ा। लेकिन एक बार फिर से लोग घूमने के लिए निकल रहे हैं, कोई हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों पर जा रहा है तो कोई उत्तराखंड की वादियों में। हर कोई अपने-अपने हिसाब से घूमने का प्लान कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों या फिर पार्टनर संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन अब तक ये नहीं समझ पा रहे हैं कि घूमने के लिए जाएं तो जाएं कहां? तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से आप कहीं भी जा सकते हैं और यकीन मानिए आपको इन जगहों पर खूब मजा आ सकता है। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।