जब भी कोई घूमने का प्लान बनाता है, तो वो चाहता है कि वो एक ऐसा ट्रिप प्लान करे जो उसका और साथ जाने वाले लोगों के लिए यादगार बन जाए। ऐसे में ट्रिप को शानदार और खास बनाने के लिए किसी खास जगह को चुना जाता है और वहां जाकर एक नया अनुभव लिया जाता है। यकीनन ऐसे टूर शानदार और यादगार तो होते हैं, लेकिन कई मर्तबा देखा जाता है कि घूमने के चक्कर में हम ये भूल जाते हैं कि हमारा खर्चा कितना हुआ, क्योंकि आखिर में जब आप हिसाब लगाते हैं, तो उस वक्त मन ही मन ये तो कहते ही हैं कि काफी खर्चा हो गया, अभी तो पूरा महीना पड़ा है ये कैसे चलेगा आदि। ऐसे में कई बार कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ बातों का खास ध्यान रखकर अपने ट्रिप को बजट वाला शानदार ट्रिप बना सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ बातें बताते हैं, जो शायद आपकी मदद कर पाएं।