हनीमून डेस्टिनेशन
- फोटो : Istock
मनाली
मनाली में खूबसूरत फूलों के बगीचों, हरियाली और बहते झरने के बीच पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डाले हनीमून मनाने का अपना ही आनंद होता है। शादी शुदा जोड़ों के लिए मनाली शानदार हनीमून स्पॉट हैं। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े कुल्लू की घाटी शानदार दिखती है। मनाली एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां खूबसूरत नेचर ही नहीं एक से बढ़ एक एडवेंचरस का भी मजा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और माउंटेन बाइकिंग जैसे ढेरों एडवेंचर कर सकते हैं। मनाली में आप रोहतांग दर्रा, ठंडे गर्म पानी के चश्मे, नेहरू कुंड, सोलंग घाटी, जैसे खूबसूरत जगहों पर अपना हनीमून यादगार बना सकते हैं।