फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के लिए करनी हो खरीदारी या फिर खुद के लिए, भारत के ये पांच बाजार हैं काफी मशहूर

Mon, 12 Apr 2021 04:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
भारत देश एक ऐसा देश है, जिसे पूरी दुनिया में बेहद सम्मान के साथ देखा जाता है। यहां की प्राचीन चीजें, यहां के हिल स्टेशन, यहां की प्राकृतिक चीजें आदि देखने के लिए यहां हर साल देश-विदेश से लोग आते हैं। भारत में वैसे तो ऐसी ही कई जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं। लेकिन अगर आप घर के लिए या फिर खुद के लिए कुछ खरीदारी करने का प्लान बना रहे हो, तो फिर आप भारत में स्थित कुछ प्राचीन और परंपरागत बाजारों का रुख कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं यहां के बाजारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
new market kolkata - फोटो : istock
कोलकाता की न्यू मार्केट
  • इस बाजार का इतिहास काफी पुराना है। सन् 1874 के आसपास इस न्यू मार्केट की शुरुआत हुई थी। इस बाजार में लगभग दो हजार से ज्यादा दुकानें हैं। इस बाजार में फूल, बर्तन, लेदर का सामान, घर की जरूरत का सामान, अच्छा खाना आदि सबकुछ मिल जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
chandni chowk - फोटो : istock
दिल्ली का चांदनी चौक
  • देश की राजधानी दिल्ली में स्थित चांदनी चौक की मार्केट काफी ज्यादा मशहूर है। ये बाजार पुरानी दिल्ली में स्थित है। आपको शादी की खरीदारी करनी हो, घर का सामान लेना हो, लाइट का सामान लेना हो, त्योहारों पर खरीदानी करनी हो या फिर स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेना हो आदि। यहां आपको सबकुछ आसानी से मिल जाएगा।

4 of 6
फूलों का बाजार - फोटो : अमर उजाला
मुंबई का दादर फूल बाजार
  • जब त्योहार आते हैं, घर में कोई खुशी का मौका हो समेत अन्य कामों में फूलों की जरूरत होती है। ऐसे में आप मुंबई के दादर बाजार का रुख कर सकते हैं। इसे फूल गली के नाम से भी लोग जानते हैं। ये मुंबई का सबसे पुराना और पारंपरिक फूल बाजार है। यहां आपको गुलाब, गेंदा, कमल आदि कई तरह के फूल आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हैदराबाद का लाड बाजार
  • आप अगर हैदराबाद गए हैं, तो यहां की चारमीनार तो जरूर गए होंगे। बस इसी के पास स्थित है हैदराबाद का लाड बाजार। ये बाजार मोतियों की ज्वेलरी और चूड़ियों के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है। इसके अलावा यहां आपको हर तरह का सामान मिल जाएगा। यहां लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। इस बाजार को लेकर कहा जाता है कि ये निजाम युग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली का सदर बाजार - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में स्थित सदर बाजार
  • दिल्ली का सदर बाजार थोक बिक्री के लिए जाना जाता है। दिल्ली ही नहीं इसके आसपास के राज्यों में भी यहां से सामान जाता है। यहां आपको सामान थोक के भाव में मिल जाता है, जो बाहर के मुकाबले में काफी सस्ता है। बड़े-बड़े दुकानदारों से लेकर आम लोग तक इस बाजार में खरीदारी करने जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें