उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में एक जिला ऐसा भी है, जहां लोग किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं। उतराखंड का पिथौरागढ़ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पहाड़ों की बर्फिली चोटियों की खूबसूरती लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। कहते हैं यह स्थान कभी चांद का हिस्सा हुआ करता था। यहां के पहाड़ों पर कई मंदिर और पुराने खंडहर अभी भी मौजूद हैं, जिसे देखने के लिए सैलानी काफी उत्सुक नजर आते हैं। इन सब प्राकृतिक चीजों के बीच सबसे ज्यादा मशहूर है डीडीहाट। यह पिथौरागढ़ जिले का हिल स्टेशन है। यहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। आप अपने परिवार या दोस्त के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर का भी आनंद उठाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कितना खूबसूरत है पिथौरागढ़।