फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, विदेशी भी हैरान हो जाते हैं यहां की खूबसूरती देखकर

Tue, 22 Oct 2019 07:54 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : twitter
राजस्थान की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। यहां की संस्कृति, रहन-सहन पांरपरिक धरोहर हर किसी का मन मोह लेती है। राजस्थान जहां भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, वहीं राजस्थान में एक ऐसी जगह है जहां दूर-दूर तक गर्मी का नामो-निशान नहीं है।

दरअसल, इस जगह को राजस्थान का हिल स्टेशन कहा जाता है। यह जगह ऊंची पहाड़ी पर स्थित है जिसे माउंट आबू के जाना जाता है। माउंट आबू की खूबसूरती का जितना बखान किया जाए उतना कम है। क्योंकि माउंट आबू है ही इतना खूबसूरत।

राजस्थान का माउंट आबू ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। जहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। माउंट आबू में ऐसी कई जगहें हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। अगर आप भी माउंट आबू जाने का प्लान बना चुके हैं तो हम आपको माउंट आबू की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां की सैर आपको अपनी जिंदगी में एक बार तो जरूर करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
अचलगढ़ किला 
माउंट आबू में अचलगढ़ किला हर किसे के आकर्षण का केन्द्र है। इस किले की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं यहां के खूबसूरत नजारें। यह किला मवाद के राजा राणा कुम्भा ने बनवाया था। यह किला पहाड़ी पर स्थित है।

इस किले में स्थापित अचलेश्वर महादेव मंदिर भक्तों की आस्था के लिए जाना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता हैं कि यहां के मंदिर में भगवान शिव के पैरों के निशाने देखने को मिलते हैं।

भगवान शिव के इन पैरों के निशान को देखने के इस किले में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। अब आप खुद सोचिए कि इस किले में जाकर और भगवान शिव के दर्शन करके आपको कितना आनंद आएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट 
माउंट आबू का सबसे खूबसूरत नजारा है सूर्योदय और सूर्यास्त होना। माउंट आबू पहाड़ी पर स्थित है और यहां से आप सूर्योदय और सूर्य होने के  अप्रतिम नजारों को देख सकते हैं, इसलिए यहां लाखों की तादात में पर्यटक आते हैं। इस जगह को सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट के नाम से जाना जाता है। सुबह और शाम का यह नजारा हर किसी का मन मोह लेता है। आप भी इस नजारे को देख प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती से रूबरू होंगे, इसलिए माउंट आबू जाएं और इस खूबसूरत नजारे के साक्षी बनें। 

 

4 of 6
- फोटो : social media
टॉड रॉक 
माउंट आबू में आपको ऐसी कई चीजें देखने को मिलेगी, जिसे देख आप एक पल को हैरान हो जाएंगे। यहां पर आपको एक विशाल पत्थर नजर आएगा जिसे टॉड रॉक कहा जाता है। जब आप इस पत्थर को देखेंगे तो आपको लगेगा जैसे कोई मेंढ़क हो, इस विशाल पत्थर का आकार एक मेंढ़क जैसा लगता है, जिसे देख यह महसूस होता है कि कोई मेंढ़क नदी में कूदने की तैयारी में हो।

एक पत्थर जो मेंढ़क का आकार लिए हुए उसे देख प्रकृति की खूबसूरती पर गर्व और हैरानी होने लगेगी। माउंट आबू की खूबसूरती का बखान यहीं खत्म नहीं होता है। इसके अलावा यहां एक नन रॉक भी है।

यह नन रॉक घूंघट डालें किसी स्त्री के जैसा प्रतीत होता है।अब आप सोचिए की एक पत्थर जो किसी स्त्री का रूप लिए हुए है, उसको देखकर आपको कितना अच्छा लगेगा। यही कारण है कि मांउट आबू पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
नक्की झील 
नक्की झील के पीछे एक कहानी जुड़ी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि इस झील को देवताओं ने अपने नाखूनों से खोदा था। नक्की झील का पानी सर्दियों में जम जाता है, जिसकी वजह से यह झील किसी बर्फ की चादर जैसा प्रतीत होता है।

ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह झील खूबसूरती का एक अनोखा नमूना है, जिसे देख किसी का भी यहां से जाने का नहीं करता है। माउंट आबू जाने वाला हर शख्स इस झील की खूबसूरती को देखने जरूर जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
गोमुख मंदिर 
गोमुख मंदिर माउंट आबू में स्थित है। इस मंदिर की एक खास बात है, जिसकी वजह से यहां हजारों की तादात में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इस मंदिर में एक एक गाय की प्रतिमा बनी हुई है, जिसके मुंह से पानी निकलता है।

इस बात का आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है कि आखिरकार यह पानी आता कहां से है। इसी वजह से इस मंदिर का नाम गोमुख मंदिर रखा गया है। इसके अलावा इस मंदिर में सर्प की विशाल प्रतिमा और संगमरमर से बनी नंदी की प्रतिमा है जो भक्तों के आकर्षण का केन्द्र है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें