Top Five Hill Stations in Uttarakhand : नया साल 2023 आने वाला है। क्या नए साल पर कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं? साल की शुरुआत वीकेंड से हो रही है, इसलिए कई लोग घूमने का विचार कर रहे होंगे। नए साल पर किसी खूबसूरत जगह पर नए साल के पहले दिन का स्वागत करने का मन बना रहे होंगे। घूमने के लिए आपके पास बेहतर समय भी है। 31 दिसंबर को शुक्रवार है। 1 जनवरी 2023 और 2 जनवरी शनिवार व रविवार को है। ऐसे में सर्दी का मौसम और उसपर से वीकेंड पर नए साल का जश्न घूमने के लिए सही मौका है। अब सवाल ये है कि दो से तीन दिन की छुट्टी में वीकेंड पर ऐसी कौन सी जगह है, जहां कम समय और कम पैसों में घूम सकते हैं। सर्दी के मौसम में आप किसी कम बजट वाले हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। दिल्ली एनसीआर के आसपास रहते हैं तो नए साल पर या कभी भी उत्तराखंड के इन पांच सस्ते हिल स्टेशन पर आसानी से पहुंच सकते हैं। उत्तराखंड में ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां कुछ घंटों का सफर तय करके पहुंचा जा सकता है। यहां के नजारे किसी विदेशी जगह से कम नहीं, कम पैसों में आप किसी भी मौसम में यहां घूमने जा सकते हैं। यह रहे उत्तराखंड के सबसे सस्ते हिल स्टेशन।