फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Planning: बिना वीजा के भी इन देशों की कर सकते हैं यात्रा, प्राकृतिक सौंदर्य के दिखेंगे अद्भुत नजारे

Tue, 20 Dec 2022 10:36 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिना वीजा के करें यात्रा - फोटो : istock
क्या आपका भी सपना है कि एक बार विदेश यात्रा जरूर करनी है? हर बार वीजा, पासपोर्ट और लंबे खर्चे को सोच कर अपना प्लान स्किप कर देते हैं? अगर हां तो इस बार हम आपकी इस परेशानी को दूर करने की कोशिश करेंगे। इस लेख में हम कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कम पैसों में भी पूरा लुत्फ लिया जा सकता है और सबसे खास बात यहां की यात्रा के लिए आपको वीजा की भी जरूरत नहीं होगी।

क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए भी आप इन देशों की यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। सबसे खास बात भारतीय पासपोर्ट धारकों का यहां काफी सत्कार भी किया जाता है।

अब बिना वीजा की चिंता किए भी आप कुछ बेहद खूबसूरत देशों की यात्रा कर सकते हैं। इन देशों में यात्रा के लिए बस आपके पास सरकार द्वारा जारी एक फोटो पहचान पत्र और कुछ देशों के लिए भारतीय पासपोर्ट की जरूरत होगी। आइए ऐसे ही बेहद खूबसूरत चार देशों के बारे में जानते हैं, जहां की यात्रा आपके लिए हमेशा यादगार होने वाली हो सकती है। चलिए शुरू करते हैं अपने पड़ोसी देश के साथ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल - फोटो : नेपाल टूरिज्म बोर्ड
नेपाल की खूबसूरती मनमोहक

नेपाल भारत का पड़ोसी देश है, जहां की यात्रा के लिए भारतीय लोगों को न तो वीजा की आवश्यकता होती है न ही पासपोर्ट की। आपके पास फोटोग्राफ के साथ केवल एक वैध आईडी प्रूफ होना चाहिए। नेपाल पहाड़ों से घिरा हुआ प्राकृतिक सौंदर्य वाला खूबसूरत देश है,यह ट्रेकर्स के लिए स्वर्ग जैसा माना जाता है। इसकी पहाड़ी श्रृंखलाओं में ट्रेकिंग के लिए हमेशा पर्यटकों की भीड़ नजर आती है। भारतीय संस्कृति का भी यहां आपको दर्शन हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
हांगकांग की अद्भुत खूबसूरती - फोटो : Twitter
हांगकांग, तस्वीरों की तरह खूबसूरत

बहुत कम लोग जानते हैं कि हांगकांग, भारतीय पासपोर्ट धारकों को 14 दिनों तक वीजा फ्री रहने की सुविधा प्रदान करता है। आपको बस भारत से सीधे हांगकांग के लिए उड़ान भरनी होगी।  हांगकांग एशिया के सबसे अधिक स्पंदित देशों में से एक है, यहां की नाइटलाइफ़ और शहर की खूबसूरती का आप जी भर के आनंद उठा सकते हैं। भारत के लगभग सभी प्रमुख हवाईअड्डों से हांगकांग के लिए सीधी उड़ानें हैं।

4 of 5
भूटान - फोटो : Pixabay
भूटान, मठों वाला देश

भूटान अपने पर्यटकों का पूरे दिल से स्वागत करता है और यहां की हरियाली, हिमालय के प्रभावशाली दृश्य और सुरम्य मठ आपको बेहद पसंद आने वाले हैं। यह भारत के लिए वीज़ा मुक्त देशों में से एक है, जिसका अर्थ है कि आपको बस एक भारतीय पासपोर्ट धारक होना है। भूटान दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण स्थानों में से एक है, मानसिक शांति चाहने वाले लोगों के लिए यह सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां दोचु ला पास, गंगटे, पारो, थिंपू, तख्तसांग और लखंग जैसी जगहों की सैर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जमैका की करें यात्रा (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
जमैका, बीच और प्रकृति की सुंदरता

जमैका का ज़िक्र करते ही बीच का दृश्य आंखों के सामने घूमने लग जाता है। हरे-भरे पहाड़ी जंगलों, चट्टानों से घिरे समुद्री तटों और शानदार नाइटलाइफ़ के लिए यह काफी पसंदीदा स्थान रहा है। भारतीय नागरिकों के लिए यहां 30 दिनों तक ठहरने के लिए टूरिस्ट वीजा की जरूरत नहीं है। यहां समुद्र की लहरों के बीच जीवन का आनंद लेना आपके लिए हमेशा यादगार रहने वाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें