अंडमान, घूमने के लिए भारत की प्रमुख जगहों में से एक है। इसकी अनुपम सुंदरता, वनस्पति और जीव-जंतुओं से भरी यह जगह मन को मोह लेती है। यहां कई आकर्षक जगहें, सूरज को चूमते समुद्री तट, मनमोहक पिकनिक स्पॉट्स और घूमने लायक कई अन्य आश्चर्यजनक जगहें हैं। यही वजह है कि लोग कहते हैं कि यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। हर साल यहां काफी लोग घूमने के लिए जाते हैं और एक बेहतरीन और कभी न भूलने वाली यादें लेकर जाते हैं। अंडमान में ठहरने की कोई दिक्कत नहीं है। यहां कई होटल, रिजॉर्ट्स, रेस्त्रां और कैफे मौजूद हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराते हैं। कुल मिलाकर, अंडमान एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, जो छुट्टियों को यादगार बना देती है। अगर आप पूरी तरह से शांत जगह पर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक आदर्श स्थान है। आइए जानते हैं यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं?