उत्तराखंड घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है, जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से हजारों लोग आते हैं। यहां की मनमोहक वादियां किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। आज हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। इस जगह को भारत का अंतिम गांव कहा जाता है। समुद्र तल से 18,000 फुट की ऊँचाई पर बसे इस गांव का नाम माणा है।