फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच नहीं मिथ हैं ट्रैवल से जुड़ीं ये बातें, जिन पर आज तक आप कर रहे थे यकीन

Wed, 10 Jul 2019 01:00 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
travel
दस साल पहले से तुलना की जाए तो आज के समय में छुट्टियां प्लान करना बहुत आसान हो गया है। हर वेबसाइट पर सस्ती टिकट के विज्ञापन छाए रहते हैं। युवाओं में सोलो ट्रैवलिंग का क्रेज बढ़ रहा है। यूं तो आपको हर जगह एक से बढ़कर एक लग्जरी हॉटल मिल जाएंगे, लेकिन जो मजा भटकते हुए घूमने में है उसकी बात ही अलग है। ट्रैवलिंग को लेकर कई मिथ हैं जिन पर हम सभी विश्वास करते हैं, लेकिन वास्तव में ये सच नहीं हैं। आगे की स्लाइड्स में ट्रैवल से जुड़े कुछ ऐसे ही मिथ बताए गए हैं, जिनके बारे में जानना काफी जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रैवल
एक महीने पहले करें प्लेन की टिकट बुक 
इस बात को सालों से लोग फॉलो कर रहे हैं। ऐसा होता भी है फ्लाइट की टिकट एक महीने पहले सस्ती मिल जाती है जबकि जब समय नजदीक आता है तो डिमांड के साथ इसके रेट बढ़ जाते हैं। ऐसा हमेशा हो ये जरूरी नहीं है। आपको सस्ती फ्लाइट की टिकट सफर से कुछ दिन पहले भी मिल सकती हैं, क्योंकि कई बार एयरलाइंस बची सीट को भरने के लिए भी आखिर वक्त में टिकट को कम पैसों निकाल देती है।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रैवल
हॉस्टल में ठहरना है बेस्ट ऑप्शन
कम पैसों में ट्रैवलिंग के लिए हॉस्टल में ठहरना अच्छा ऑप्शन माना जाता है। होमस्टे और तत्काल होटल भी आपको उसी रेट में मिल सकते हैं। इनमें आपका अपना पर्सनल कमरा और खुद का वॉशरूम भी होगा। 

4 of 5
travel
लोकल लोगों से मिलती है सही जानकारी
जब आप कहीं घूमने जाते हैं तो वहां के बेस्ट फूड से लेकर जगह के बारे में लोकल लोगों से जानकारी जुटाना सबसे सही समझते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि वे आपको एकदम सही सलाह दें। लोकल लोगों से पूछने के साथ-साथ दूसरे ट्रैवलर्स से भी जानकारी जुटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
travel - फोटो : social media
पैकेज डील पड़ती है सस्ती
आप बिना किसी पैकेज के भी सस्ते में ट्रैवलिंग कर सकते हैं। कई जगह आपको पैसे बचाने की अच्छी डील मिलेंगी। पैकेज डील लेने से अच्छा है कि अलग-अलग डील में इनवेस्ट कर सेविंग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें