Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में ये दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जो शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति में स्नान-दान का महत्व है। कहते हैं इस दिन सुबह स्नान के बाद दान किया जाता है। तिल, गुड़ और वस्त्र दान करने की परंपरा होती है। उत्तर भारत में तो इस दिन खिचड़ी खाने का रिवाज है, इस कारण इसे खिचड़ी पर्व भी कहते हैं।
मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान से आत्मा की शुद्धि होती है और समृद्धि की प्राप्ति होती है। भारत में कई पवित्र स्थान हैं जहां गंगा स्नान का विशेष महत्व है।