फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Route: कैसे पहुंचे प्रयागराज? जानिए बस, ट्रेन या फ्लाइट से महाकुंभ जाने का तरीका

Mon, 13 Jan 2025 05:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा हर प्रकार से सहज और सुंदर हो सकती है। आप अपने बजट और समय के अनुसार उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं। यहां सभी यात्रा विकल्पों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
1 of 5
कैसे पहुंचे महाकुंभ - फोटो : Adobe Stock
Mahakumbh 2025 Route: उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शहर धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। यहां 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए आ रहे हैं। प्रयागराज स्थित संगम स्थल पर देश विदेश से यात्री पहुंचेंगे, हालांकि इसके लिए सही रूट की जानकारी होना जरूरी है, ताकि आसानी से प्रयागराज पहुंचा जा सके और संगम स्नान किया जा सके।

दिल्ली से प्रयागराज पहुंचने के लिए आप बस, ट्रेन, फ्लाइट या निजी वाहन का उपयोग कर सकते हैं। दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा हर प्रकार से सहज और सुंदर हो सकती है। आप अपने बजट और समय के अनुसार उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं। यहां सभी यात्रा विकल्पों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
फ्लाइट से प्रयागराज की यात्रा - फोटो : Adobe Stock
फ्लाइट से प्रयागराज की यात्रा

दिल्ली से प्रयागराज हवाई जहाज से जा सकते हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। हवाई यात्रा के लिए लगभग डेढ़ घंटे का समय लगेगा। टिकट का खर्च सामान्य दिनों में लगभग 3000 रुपये से 5000 रुपये वन वे का है। हालांकि महाकुंभ के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण टिकट का किराया 6,000 रुपये से ₹10,000 तक बढ़ सकता है।  
विज्ञापन

3 of 5
महाकुंभ ट्रेंन टिकट - फोटो : Amar ujala
रेल से प्रयागराज

दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए रेल यात्रा सस्ती और सहज हो सकती है। प्रयागराज के लिए दिल्ली समेत कई अन्य शहरों से बहुत सारी ट्रेन मिल सकती हैं।  दिल्ली से प्रयागराज एक्सप्रेस , दुरंतो एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, कल्पवास एक्सप्रेस। दिल्ली से प्रयागराज की रेल यात्रा में लगभग 7-10 घंटे लग सकते हैं। यात्रा का समय ट्रेन पर निर्भर करता है। ट्रेन का किराया स्लीपर क्लास का 300 से 600 रुपये में मिल जाएगा। थर्ड एसी का लगभग 1200 रुपये तक और एसी फर्स्ट क्लास लगभग 2000 रुपये से 3500 रुपये में मिल जाएगा।  

Mahakumbh 2025: प्रयागराज तक जाने वाली ये ट्रेन हैं बेस्ट, महाकुंभ के लिए अभी से करा लें टिकट    

4 of 5
बस से प्रयागराज का रास्ता - फोटो : AdobeStock
बस से प्रयागराज का रास्ता

दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से प्रयागराज के लिए बस मिल सकती है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और निजी बसें प्रयागराज के लिए चलती हैं।  लगभग 10-12 घंटे  का सफर तय करके दिल्ली से प्रयागराज पहुंचा जा सकता है। साधारण बस का किराया 500 रुपये से 800 रुपये के बीच मिल  जाएगा। वहीं वोल्वो/लग्जरी बस से सफर के लिए आपको 1,000-₹1,500 रुपये तक व्यय करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निजी वाहन से प्रयागराज का सफर - फोटो : iStock
निजी वाहन से प्रयागराज का सफर

दिल्ली से प्रयागराज की दूरी लगभग 700 किमी है, जिसे सड़क मार्ग के जरिए तय की जा सकती है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे मार्ग का चयन करें। निजी वाहन से खुद ड्राइव करके लगभग 9-10 घंटे में पहुंचा जा सकता है। इसके लिए टोल प्लाजा और वाहन ईंधन का खर्च मिलाकर लगभग 6000 से 7000 रुपये आ सकता है। 

Makar Sankranti 2025: ये हैं गंगा स्नान के लिए सबसे पवित्र स्थान, जहां मकर संक्रांति के दिन लगाएं डुबकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें