फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये द्वीप जो नदियों के बीचों-बीच खूबसूरती को समेटे हुए है, बिताइए यहां पार्टनर के साथ सुकून भरा पल

Sat, 27 Apr 2019 12:38 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
असम में मौजूद ब्रह्मपुत्र नदी में बसा माजुली द्वीप बहुत खूबसूरत है। पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में माजुली सबसे बड़ा नदी में बसा द्वीप है। नदी के बीचों-बीच द्वीप होने के कारण माजुली में पशु-पक्षियों की कोई कमी नहीं है। अगर आपको प्रकृति की गोद में कुछ दिन बिताना है तो आप अपने वेकेशन में माजुली जरुर जाएं। आइए जानते हैं माजुली में क्या कुछ खास है।
विज्ञापन

2 of 6
माजुली बहुत सारी आदिवासी जातियों का घर है। यहां के स्थानीय लोग बहुत ही सरल जीवन जीते हैं। अगर आप यहां घूमने आने वाले हैं तो यहां के स्थानीय लोगों से मिलें और उनकी संस्कृति, भाषा और जीवन के बारे में सुनें और सीखें। असम की जीवन शैली और संस्कृति बहुत ही रंगीन है। 
विज्ञापन

3 of 6
अगर आप पक्षी प्रेमी हैं तो माजुली द्वीप आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। ये द्वीप देश-विदेश से भ्रमण करने आई अनोखे पक्षियों के लिए जाना जाता है। हर साल बहुत से प्रावसी पक्षी माजुली में कुछ समय बिताने चले आते हैं। आपको माजुली में जीवंत संस्कृति देखने को मिलेगी। 

4 of 6
आप जब यहां आएंगे तो आप ब्रह्मपुत्र नदी में बोट राइड यानि नौका विहार कर सकते हैं। इसके अलावा माजुली में आप कयाकिंग और पैरासेलिंग भी कर सकते हैं। असम की संस्कृति के बारे में अच्छी तरह से जान सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
अगर आप फिशिंग के शौकीन हैं तो आप मछली पकड़ने ब्रह्मपुत्र नदी में जा सकते हैं। माजुली में आप साइकिल चलाने का मजा भी उठा सकते हैं। आप यहां जायकों का मजा लें। आप यहां मिट्टी के बर्तन बनाने की भी कला सीख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माजुली द्वीप गुवाहाटी से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है। और जोरहाट नाम की जगह से माजुली द्वीप बीस किलोमीटर की दूरी पर है तो जोरहाट या गुवाहाटी से आप नीमती घाट के लिए टैक्सी ले सकते हैं। वहां से आगे आपको फेरी ले कर जाना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें