फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार वीकेंड पर घूमें सरिस्का नैशनल पार्क, दिल्ली से महज 250 किलोमीटर

Sat, 27 Apr 2019 09:14 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप जानवरों से प्यार करते हैं और थोड़े एडवेंचर के शौकीन हैं तो आप वीकेंड पर सफारी का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली से महज कुछ दूरी पर एक नैशनल पार्क मौजूद है जहां आपको ढेर सारे एडवेंचर मिलेंगे। सरिस्का नैशनल पार्क प्रकृति से प्यार करने वालों के खास जगह है। आप यहां पर आराम से प्रकृति के बीच समय गुजार सकते हैं। यहां ढेर सारे जानवरों को भी देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सरिस्का टाइगर प्रोजेक्ट।
सरिस्का नैशनल पार्क राजस्थान राज्य के अलवर जिले में मौजूद है। दिल्ली से सरिस्का की दूरी करीब दो सौ किलोमीटर है। यहां पर आने के लिए दिल्ली से जयपुर रोड पर आना होगा। आप यहां पर कार ड्राइविंग करके आ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सरिस्का टाईगर रिर्जव - फोटो : demo pic
सरिस्का नैशनल पार्क को सरिस्का टाइगर रिजर्व भी कहा जाता है। साल पार्क को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का दर्जा प्राप्त है। साल 1982 में इसे नैशनल पार्क का दर्जा मिला। राजधानी नई दिल्ली से नजदीक होने पर वीकेंड्स में ढेर सारे पर्यटक घूमने आते हैं। 

4 of 5
सरिस्का नैशनल पार्क 800 स्कवॉयर किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां आपको तरह-तरह के जानवरों के साथ-साथ कई तरह के पक्षी और पेड़-पौधे देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरिस्का नैशनल पार्क में आप जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। एक खास बात जो इसे दूसरे नैशनल पार्क से अलग करती है, वह है यहां बड़ी संख्या में इंडियन टाइगर का होना। जो यहां सबसे ज्यादा दिखते हैं। इनके अलावा चीतल, नील गाय, जंगली सूअर, हिरण, लंगूर, सांभर जैसे जानवरों को निहार सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें