फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लाया है सस्ता टूर पैकेज, कम पैसों में करें राजस्थान की सैर

Fri, 25 Nov 2022 03:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
IRCTC Tour Packages for Rajasthan - फोटो : Istock
IRCTC Rajasthan Tour Package: सर्दियां आ गई हैं। इस मौसम में लोग घूमना पसंद करते हैं। अगर आप भी लंबे समय से किसी ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो घूमने का शानदार मौका आईआरसीटीसी दे रहा है। दरअसल आईआरसीटीसी पर्यटकों के लिए भारत और विदेश की यात्रा के शानदार टूर पैकेज लेकर आता है। यह टूर पैकेज सस्ते होने के साथ ही सभी सुविधा और सुरक्षा से लैस होते हैं। आईआरसीटीसी भारत दर्शन भी कराता है। घूमने का शौक रखते हैं और नवंबर-दिसंबर में सफर पर निकलना चाहते हैं तो राजस्थान की यात्रा कर सकते हैं। राजस्थान पर्यटन के लिहाज से शानदार जगह है। राजस्थान के शहर, यहां की संस्कृति, मेहमान नवाजी, स्थानीय बाजार, शाही अंदाज सभी कुछ आपको पसंद आएगा। राजस्थान के कई खूबसूरत शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को आप एक ही ट्रिप में घूम सकते हैं। यहां देखें आईआरसीटीसी के राजस्थान टूर पैकेज की पूरी डिटेल।
विज्ञापन

2 of 7
travel - फोटो : istock
आईआरसीटीसी का राजस्थान टूर पैकेज

रेलवे राजस्थान की सैर करा रहा है। इसके लिए एक शानदार टूर पैकेज आया है। इस टूर पैकेज में जयपुर, अजमेर, पुष्कर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और जयपुर शहर को घूमने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 7
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
कितने दिन का टूर पैकेज?

राजस्थान का यह टूर पैकेज 6 रात और सात दिन का है। इन सात दिनों में राजस्थान के कई प्रसिद्ध शहरों के बेहतरीन दार्शनिक स्थलों की सैर कराई जाएगी।

4 of 7
amber fort jaipur
कहां से शुरू होगा टूर पैकेज

सफर की शुरुआत जयपुर से होगी। जयपुर रेलवे स्टेशन से आपको पिकअप किया जाएगा। यहां के कई शहरों को घुमाने के लिए प्राइवेट टैक्सी या बस की व्यवस्था की जाएगी। एक टूर पैकेज में 20 लोगों के लिए सीट होगी।
विज्ञापन

5 of 7
हवा महल - फोटो : Pixabay
कब करें राजस्थान का सफर

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 29 नवंबर से हो रही है। हर दिन टूर पैकेज के तहत आईआरसीटीसी घुमाने ले जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
travel - फोटो : pixabay
राजस्थान के पर्यटन स्थल

पहले दिन जयपुर में हवा महल, सिटी पैलेस और जंतर मंतर घुमाया जा रहा है। शाम में यहां कि स्थानीय बाजार में खरीदारी करने जा सकते हैं। दूसरे दिन जल महल, नाहरगढ़ फोर्ट और आमेर घूम सकते हैं। तीसरे दिन अजमेर की दरगाह, पुष्कर और चौथे दिन जोधपुर के किले और म्यूजियम घुमाया जाएगा। पांचवें दिन जोधपुर और जैसलमेर घूमने को मिलेगा। छठे दिन जैसलमेर फोर्ट, पटवों की हवेली, वार म्यूजियम जा सकते हैं। आखिरी दिन बीकानेर, जूनागढ़ फोर्ट घूमने के बाद शाम तक जयपुर ड्रॉप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
travel - फोटो : istock
राजस्थान टूर पैकेज का खर्च

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में राजस्थान के शहरों को घूमने का खर्च अलग-अलग है। जिसमे गाड़ियों के हिसाब से इसे तय किया गया है। सिंगल यात्री के लिए ये किराया 52,710 रुपये हैं तो वहीं दो यात्रियों के लिए किराया 27,355 रुपये और तीन लोगों के लिए 21,035 रुपये है। वहीं बच्चे के लिए अतिरिक्त बेड का 7,175 रुपये अलग से भुगतान करना होगा। इस पैकेज में खर्च की पूरी डिटेल देखने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं। जहां विस्तार में जानकारी उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें