Banaras Tour Package: भगवान शिव का प्रिय नगर कहा जाने वाला बनारस पर्यटन के लिहाज से भी शानदार है। बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित है, जिसे देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते हैं। बनारस को भारत की आध्यात्मिक राजधानी कहा जाता है। वाराणसी विश्व के पुराने शहरों में से एक है, जो हजारों सालों से ज्ञान और संस्कृति का केंद्र बना हुआ है। यहां आयुर्वेद की खोज हुई थी। वाराणसी में पंडित मदन मोहन मालवीय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। बनारस के घाट, मंदिर, अध्यात्म हर किसी का मन मोह लेते हैं। बनारस में घूमने के लिए बहुत कुछ है। अगर आप बनारस की सैर करना चाहते हैं तो समय समय पर आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आता है। बनारस घूमने के लिए आईआरसीटीसी के सस्ते टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। आईए जानते हैं बनारस के सस्ते टूर पैकेज की पूरी डिटेल।