अक्सर ट्रेन टिकट को बुक करते वक्त हमको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ इनको कैंसिल कराने पर रिफंड भी हमारे अकाउंट में काफी देरी सेे क्रेडिट होता है। यात्रियों की इसी समस्या को दूर करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने एक नया पेमेंट गेटवे शुरू किया है, जिसका नाम आई पे (Ipay) है। IRCTC ने इसमें कई तरह के नए फीचर्स शामिल किए हैं, जिसका फायदा आपको ट्रेन टिकट को बुक करते समय मिलेगा। इस गेटवे के जरिए जब भी आप अपने ट्रेन टिकट को कैंसिल कराएंगे, तो उस समय रिफंड तुरंत आपके खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा। यही नहीं इसके जरिए रेल टिकट को बुक करना और भी आसान बन गया है। इसमें आपके समय की काफी बचत होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं IRCTC के I-Pay फीचर के बारे में और कैसे आप इसके जरिए अपनी ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं?