ट्रेन में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। कोई लंबी यात्रा करता है तो कोई छोटी यात्रा करता है। सफर करने के लिए यात्री को टिकट भी लेना होता है। अब रेलवे स्टेशनों पर कोई भी लंबी लंबी लाइन नहीं लगाना चाहता है। अब यात्री या तो ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं या किसी प्राइवेट ट्रैवेल एजेंट से टिकट लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी रेलवे टिकट को बेचना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC आपको ये मौका दे रहा है। जैसा कि आप जानते हैं IRCTC रेलवे में अपनी सेवाएं यात्रियों के सफर को बेहतरीन बनाने के लिए देता है। यह ऑनलाइन टिकट भी बेचता है। इसकी टिकट बेचने की सुविधा पसंद की जाती है। आप इसकी वेबसाइट से टिकट बुक करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। इससे आपका एक अपना व्यापार भी शुरू होगा और प्रत्येक टिकट बुकिंग पर अच्छा कमीशन भी मिलेगा। आइए जानते हैं कि कैसे और कितना कमीशन मिलता है। इसमें कैसे बन सकते हैं ट्रैवेल एजेंट-