प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पांचवे दिन सोनमर्ग से पहलगाम ले जाया जाएगा। पहलगाम कश्मीर के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है। समुद्र तल से 2130 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पहलगाम लिद्दर नदी और शेषनाग झील के मुहाने पर बसा है। पहलगाम सैलानियों के बीच ट्रैकिंग, घुड़सवारी, फिशिंग, स्कीइंग, वाटर राफ्टिंग आदि साहसिक खेलों के लिए खासा लोकप्रिय है।