फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Day 2024: जंगल घूमने जाएं तो ये सामान जरूर साथ ले जाएं, वरना सफर का मजा हो जाएगा बेकार

Thu, 21 Mar 2024 02:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप कभी इन जंगलों की सैर पर जाने का इरादा रखते हैं, तो अपने साथ कुछ सामान जरूर ले जाएं। जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए जरूरी सामान की लिस्ट बना लें, जिसे साथ ले जाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
International Day Of Forests 2024 - फोटो : pexel
International Day Of Forests 2024 : आज यानी 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। भारत अपनी हरियाली और वन्य क्षेत्रों के लिए लोकप्रिय है। भारत में अनेक प्रकार के जैविक विविधता पाई जाती है, जिसमें जंगली जानवर, पक्षियों, और वनस्पतियाँ शामिल हैं।वन्य क्षेत्रों का संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। वन्य क्षेत्रों की रक्षा के महत्व को समझते हुए, विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests) मनाया जाता है, जो हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है। 

देश में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, सुंदरवन का जंगल, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और रणथंबोर नेशनल पार्क स्थित है। अगर आप कभी इन जंगलों की सैर पर जाने का इरादा रखते हैं, तो अपने साथ कुछ सामान जरूर ले जाएं। जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए जरूरी सामान की लिस्ट बना लें, जिसे साथ ले जाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
International Day Of Forests 2024 - फोटो : istock
दवाएं

किसी भी यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ सामान्य दवाएं हमेशा साथ ले जाना चाहिए। जंगल की सैर पर  भी दवाओं को प्राथमिकता से पैक कर लें। अपनी प्रिसक्राइब्ड मेडिसिन ले जाना भूल गए हैं तो जरूरी दवा जैसे कोल्ड या फ्लू की टेबलेट, एलर्जी की दवा, पेन किलर, एंटीसेप्टिक क्रीम, मोशन सिकनेस टैबलेट, एंटी डायरिया मेडिसिन रख लें।
विज्ञापन

3 of 6
International Day Of Forests 2024 - फोटो : pexel
लगेज

जंगल की सैर के लिए जिस बैग को साथ ले जा रहे हैं, वह भी कुछ अलग और खास होता है। एयरलाइन और कार ट्रांसपोर्ट के लिए व्हील सूटकेस बेहतर है लेकिन जंगल सफारी के लिए डेपैक या छोटा बैकपैक ले जा सकते हैं।

4 of 6
International Day Of Forests 2024 - फोटो : istock
फोटोग्राफी का सामान

प्राकृतिकता के करीब सुकून का वक्त बिताने के साथ ही अपनी फोटोग्राफी स्किल को भी आजमा सकते हैं। बीन बैग्स ले जाएं, जिसमें ट्राइपोड्स, या हैवी कैमरा रख सकें। कैमरा ले जा सकते हैं। वैसे मोबाइल कैमरा भी सफर के लिए बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

5 of 6
International Day Of Forests 2024 - फोटो : instagram
पोर्टेबल चार्जर

साथ में पोर्टेबल चार्जर ले जाएं ताकि आपके इलेक्ट्रॉनिक सामान की चार्जिंग हर वक्त रहे। अक्सर ऐसी जगहों पर बिजली और चार्जिंग की व्यवस्था नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
International Day Of Forests 2024 - फोटो : iStock
स्किन केयर उत्पाद

जंगल सफारी का आनंद लेने के साथ ही धूप, गर्मी और मच्छर से त्वचा का भी बचाव करें। बैग में हैंड सेनिटाइजर, सनस्क्रीन, मास्क, हैट, मॉस्किटो रेपेलेंट साथ ले जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें