फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2020 Calendar India: नए साल में है छुट्टियों की भरमार, वीकेंड के साथ ऐसे प्लान करें ट्रिप

Thu, 02 Jan 2020 04:45 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Holiday Calender 2020 for travel - फोटो : Pixabay/AmarUjala
घूमना-फिरना, यात्राएं करना कितना जरूरी है? आप इसको लेकर क्या सोचते हैं? क्या आपको मालूम है कि एप्पल कंपनी के सीईओ रह चुके अमेरिकी बिजनेस टाइकून स्टीव जॉब्स की कामयाबी के पीछे यात्राएं करना, दुनिया घूमना भी एक अहम फैक्टर था? हम आप में से अधिकतर लोग ऐसे हैं जो घूमने के लिए सोचते रह जाते हैं और समय ही नहीं निकाल पातें। सालों भर काम, काम और बस काम। बिजी शेड्यूल के बीच कुछ पल फुर्सत के मिलें भी तो आप घूम नहीं पाएं और साल 2019 बीत गया। कोई बात नहीं, साल 2020 के लिए प्लानिंग कर लें। कैसे कर सकते हैं, हम बता दे रहे हैं:
विज्ञापन

2 of 9
स्टीव जॉब्स(File Photo) - फोटो : Instagram
घूमने के यूं तो कई फायदे हैं, लेकिन पहले स्टीव जॉब्स से जुड़ा ये किस्सा सुनिए। जब वे 19 साल के थे, तब उन्होंने भारत का दौरा किया था और ये उनका बड़ा नजरिया बना। उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी कहा था कि अपने देश को छोड़कर दूसरे देशों का दौरा करने से उनकी सोच बदली, आत्मविश्वास मजबूत हुआ और उनका दिमाग असीमित संभावनाओं के लिए खुला। इसके बाद उन्होंने एप्पल का नाम दुनिया की शीर्ष कंपनियों में दर्ज कराया। तो आप क्या सोच रहे हैं? यहां हम आपको बता रहे हैं कि साल 2020 के वीकेंड को आप कैसे घूमने-फिरने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
travel - फोटो : Pixabay
साल 2020 में ढेरों वीकेंड हैं और वीकेंड से सटी यानी कि शुक्रवार या सोमवार को भी हॉलिडे है। यानी कि थोड़ी-सी एडवांस प्लानिंग कर ली जाए तो बिजी शेड्यूल में भी घूमकर आया जा सकता है। आपकी छुट्टियां भी बर्बाद नहीं होंगी और आप टूर कर के खुद को तरोताजा भी महसूस कर पाएंगे। आप भी खुश और फैमिली भी खुश। हम यहां साल 2020 की छुट्टियां और वीकेंड प्लान शेयर कर रहे हैं, जिससे आपको ट्रिप प्लान करने में सुविधा होगी।

4 of 9
New Year Celebration - फोटो : Pixabay
जनवरी-फरवरी 2020
जनवरी में 15 तारीख यानी कि बुधवार को मकर संक्राति की छुट्टी है। अगर आपने गुरुवार और शुक्रवार को यानी कि 16 और 17 जनवरी, दो दिन की छुट्टी ले ली, तो वीकेंड को मिलाकर आप पांच दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
इसी तरह फरवरी में 21 तारीख को महाशिवरात्रि की छुट्टी है और इसके बाद 22 और 23 को वीकेंड की छुट्टी। यानी आप तीन दिन की छुट्टी में अलवर, आगरा या जयपुर जैसी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
travel - फोटो : Pixabay
मार्च-अप्रैल 2020
इसी तरह मार्च में भी 7 तारीख से 10 के बीच में आसानी से घूमा जा सकता है। 7 और 8 को वीकेंड ऑफ है जबकि 10 को होली है। बस आपको बीच में सिर्फ 9 तारीख की छुट्टी लेने की जरूरत पड़ेगी।
अप्रैल में तो कई छुट्टियां हैं। दो अप्रैल को राम नवमी की छुट्टी के बाद तीन को एक छुट्टी ले ली तो 4—5 अप्रैल वीकेंड पड़ता है और 6 को महावीर जयंती। यानी कि पांच दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। फिर 10 को गुड फ्राइडे की छुट्टी और 11-12 को वीकेंड ऑफ।
विज्ञापन

6 of 9
travel - फोटो : travel
मई-जून 2020
एक मई को मजदूर दिवस के बाद 2-3 मई को वीकेंड आॅफ, फिर 7 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 9-10 को वीकेंड आॅफ। इस बीच वर्किंग डे को छुट्टी ले लें तो अच्छी ट्रिप प्लान कर सकेंगे। जून में कोई ऐसी वीकेंड या छुट्टियां नहीं हैं, लेकिन बच्चों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां(समर वकेशन) होता है तो आप अपने आॅफिस से छुट्टी लेकर इस बीच कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
travel - फोटो : social media
जुलाई-अगस्त- सितंबर 2020
31 जुलाई के बाद वीकेंड आॅफ पड़ता है। इस बीच बकरीद और रक्षाबंधन भी पड़ता है। यानी कि इस बीच आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा 29 अगस्त से 31 अगस्त तक भी तीन छुट्टियां हैं, जिसमें आप कोई शॉर्ट ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
सितंबर में यदि 17 तारीख को विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी है, तो आप 18 की एक और छुट्टी लेकर 19-20 को पड़ने वाले वीकआॅफ को भी यूटिलाइज कर सकते हैं और चार दिन का टूर कर सकते हैं।

8 of 9
travel - फोटो : travel
अक्टूबर-नवंबर 2020
दो अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के बाद 3-4 को वीकेंड का आॅफ पड़ता है। इस बीच आप कहीं आसपास घूम कर आ सकते हैं। इसके बाद दुर्गा पूजा/दशहरे की छुट्टी में भी आप कोई शॉर्ट टूर कर सकते हैं।
नवंबर में 13 को धनतेरस है और 14-15 को वीकेंड का ऑफ, इसके बाद 16 को भाई दूज की छुट्टी रहेगी। इसी तरह 28-29 नवंबर को वीकेंड आॅफ के बाद 30 को गुरु नानक जयंती की छुट्टी रहेगी। यानी कि नवंबर में आपके पास टूर करने के दो मौके हैं।
विज्ञापन

9 of 9
christmas - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर 2020
25 तारीख को क्रिसमस के बाद 26 और 27 को वीकेंड है। तीन छुट्टियां तो लगातार है और फिर साल की छुट्टियां बची हुई हो तो 28 दिसंबर 2020 से लेकर एक जनवरी 2021 तक पांच दिन की छुट्टी ले लें और आठ दिन की कोई लंबी यात्रा प्लान कर लें। सिंगल हैं तो पार्टनर या दोस्तों के साथ घूम आएं और शादीशुदा हैं तो बच्चों समेत पूरे परिवार के साथ घूम आएं। ये ट्रिप जीवन भर के लिए यादगार रह जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें